Home Breaking Good News : भारत में साल 2023 तक दौडने लगेगी बुलेट ट्रेन

Good News : भारत में साल 2023 तक दौडने लगेगी बुलेट ट्रेन

0
Good News : भारत में साल 2023 तक दौडने लगेगी बुलेट ट्रेन
first bullet train to run in india by 2023 : railway minister suresh prabhu
first bullet train to run in india by 2023 : railway minister suresh prabhu
first bullet train to run in india by 2023 : railway minister suresh prabhu

नई दिल्ली। केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि साल 2023 तक देश में पहली बुलेट ट्रेन दौड़ने लगेगी। नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर अपने मंत्रालय के कामकाज का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हमलोगों ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के फेज पर चर्चा की है।

गौरतलब है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई व गुजरात के सबसे बड़े नगर अहमदाबाद के बीच पहली बुलेट ट्रेन चलाने की परियोजना पर नरेंद्र मोदी सरकार काम कर रही है। ये दोनों ही शहर पश्चिम भारत के दो सबसे बड़े शहर हैं और कारोबारी व औद्योगिक नगरी हैं।

कुल 508 किलोमीटर की दूरी वाले इस रेल रूट पर बुलेट ट्रेन से यह सफर महज दो घंटे में तय किया जा सकेगा। बुलेट ट्रेन की स्पीड 320 किलोमीटर से 350 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच होगी।

रेल मंत्री ने कहा है कि शिड्यूट के अनुसार काम किया जा रहा है। इस परियोजना पर 97,639 करोड़ रुपए कुल खर्च आएगा। इस योजना के लिए 81 प्रतिशत फंड जापान से कर्ज के तौर पर आएगा।