Home India City News कोटा में मेगा हाईवे पर कार हादसा, पांच की मौत

कोटा में मेगा हाईवे पर कार हादसा, पांच की मौत

0
कोटा में मेगा हाईवे पर कार हादसा, पांच की मौत
five killed as Car accident on Jhalawar Baran Mega Highway in Kota
five killed as Car accident on Jhalawar Baran Mega Highway in Kota
five killed as Car accident on Jhalawar Baran Mega Highway in Kota

कोटा। मोईकलां के पास मेगा हाईवे पर कार सड़क पर पड़े सीमेंट के बिजली खंभों से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार रात करीब पौने ग्यारह बजे की है जब खानपुर से बारां की ओर तेज गति से जा रही एक कार सड़क पर पड़े बिजली के खंभों से जा टकराई। मृतकों की पहचान बारां जिले के सहरोद निवासी भोजराज पुत्र राम नारायण, कमल व हेमन्त के रूप में हुई है। दो जनों की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हुई थी।

दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर जाम लग गया। घायल व मृत चारों को पहले सांगोद सामुदायिक अस्पताल भेजा गया था। शवों को सांगोद मोर्चरी में रखवाया गया है। खानपुर- व बारां की तरफ दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई।

जानकारी के अनुसार बपावर पुलिया के निकट सड़क पर ही बिजली विभाग ने सीमेंट के विधुत पोल पटक रखे थे। कार में सवार लोगों को कार सहित इलाके के कुछ लोगों ने देखा था। यह लोग पहले पुलिया के निकट तीन चार चक्कर काट कर खानपुर की तरफ निकल गए थे।

कुछ देर बाद यही कार खानपुर की तरफ से तेज गति से आ रही थी। अचानक रोड़ पर पड़े खंभे चालक को दिखाई नहीं दिए और कार खंभों से टकरा कर अनियंत्रित होकर पांच से छह फीट उछल गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास से गुजर रहे लोगों ने कार में फंसे लोगों को कार से निकाला लेकिन तब तक चार जने दम तोड़ चुके थे।

घटना स्थल पर मृतकों के परिजनों को बुलाया गया है। मौके पर सांगोद पुलिस उपाधीक्षक विजय पाल सिंह, सांगोद एसएचओ भारत सिंह, व बपावर एसएचओ सत्य नारायण मालव जुटे थे।

इंसानियत फिर शर्मसार, नाबालिग से दुष्कर्म

कोटा में एक अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका की उम्र 13 वर्ष की है वह अनाथालय मधु स्मृति संस्थान रहती थी। गुरुवार रात्रि लगभग 1.30 जब बालिका संभवतः शौच क्रिया के लिए उठी तो वह संस्थान के बाहर के गेट तक पहुंच गई।

जब रात के अंधेरे में समाजकंटक ने बालिका को देखा तो उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद अबोध बालिका सदमे है। घटना की महावीर नगर थाने में रिर्पोट दर्ज करवा दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।