Home World Europe/America यूटा में अचानक आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत

यूटा में अचानक आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत

0
यूटा में अचानक आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत
floods in utah kill 16, leave four missing
floods in utah kill 16, leave four missing
floods in utah kill 16, leave four missing

लॉस एंजिलिस। अमरीका के पश्चिम राज्य यूटा में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है और पांच लोग अभी भी लापता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पीडि़तों में दो परिवारों के करीब 12 लोग शामिल थे। दो वाहनों में जा रहे यह लोग सोमवार की दोपहर को छोटे से शहर हिल्डेल में बाढ़ की चपेट में आ गए।

एक स्थानीय अधिकारी मिशेल कैविन ने बताया कि शाम करीब पांच बजे दो वाहन अचानक आई बाढ़ में बह गए। उन्होंने बताया कि यह अब तक की सबसे भीषण बाढ़ है।

मिशेल ने कहा कि दो कारों में सवार तीन लोग जीवित बच गए हैं और एक अभी भी लापता है। सोमवार को आई बाढ़ में शुरूआत में मरने वालों की संख्या सात थी।

अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि मृतकों में छह बच्चे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों वाहनों के चालक वाहन को बाढ़ के पानी से निकालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सड़कों से आ रहे पानी के तेज बहाव में वे बहते चले गए।