Home Breaking आखिर क्यों चिंतित हो गए बेटी बचाने वाले

आखिर क्यों चिंतित हो गए बेटी बचाने वाले

0
आखिर क्यों चिंतित हो गए बेटी बचाने वाले
embryo
embryo
embryo

सिरोही। पिण्डवाड़ा कस्बे में रविवार को एक स्थान पर मिले भ्रूण ने एक बारगी तो सनसनी फैला दी। लोगों को लगा कि यह भ्रूण कन्या का है और कुछ लोग इसे भ्रूण हत्या से संबंद्ध भी मानने लगे। वैसे पुलिस ने इसे जब्त कर पोस्ट मार्टम करवा दिया। इसके बाद इसे निस्तारित कर दिया गया।
मामला नगर के मेहता वाडी का है। वहां पर एक नाली में सवेरे भू्रण पड़ा मिला। इस पर एसआई सुमेर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ वहां पर पहुंचे। वहां लोगों को जमावड़ा लगा हुआ था। पुलिस ने इन लोगों को दूर करके भ्रूण को जब्त किया। इसे चिकित्सालय ले जाकर इसका पोस्टमार्टम करवाया। वैसे भू्रण पूरी तरह से अविकसित होने यह जानकारी नहीं मिल पाई कि यह बालिका का है या बालक का। ऐसे में भू्रण हत्या का कयास लगाना भी बंद हुआ। वहां खड़े लोग इस कयास पर पहुंचे कि इस स्थान पर एक अनजान महिला बैठी थी। संभवत: उसी का यहां बैठे हुए अबॉर्शन हो गया होगा और वह इस भ्रूण को नाली में डालकर चली गई होगी। वैसे पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने भ्रूण को निस्तारित कर दिया है।