Home Headlines एग्जिट पोल : विधानसभा चुनावों में भी नमो-नमो

एग्जिट पोल : विधानसभा चुनावों में भी नमो-नमो

0
exit polls
for the first time, BJP largest party in Maharashtra, Haryana : Exit polls

नई दिल्ली। देश के दो महत्वपूर्ण राज्यों महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होने के बाद विभिन्न न्यूज चैनलों पर आए एग्जिट पोल में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरता हुआ बताया जा रहा है।…

मालूम हो कि लोकसभा चुनावों में सबसे सटीक अनुमान लगाने वाले चाणक्य ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को हरियाणा में पूर्ण बहुमत हासिल होने की भविष्यवाणी की है। उसने भाजपा को हरियाणा में कुल 90 में से 52 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। साथ यह भी कहा है कि इस अनुमान में सात सीटों की घटत-बढ़त हो सकती हैं।

इंडियन नेशनल लोकदल को सात सीटों के कम ज्यादा के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में 23 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। सत्ताधारी कांग्रेस को पांच सीटों की घटत-बढ़त के साथ 10 और अन्य को पांच सीटें मिलती दिखाई गई है।

टाइम्स नाऊ के एक्जिट पोल ने भाजपा को अकेली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते दिखाया है लेकिन सरकार बनाने के लिए उसे किसी के सहारे की जरूरत पडेगी। उसके एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा को 129 सीटें दी गई हैं जबकि 288 सीटों वाले सदन में उसे पूर्ण बहुमत के लिए 145 सीटें चाहिए।

चुनाव से पहले उसकी सहयोगी रही शिव सेना 56 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। इससे पहले सरकार में रही कांग्रेस तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जो अलग-अलग चुनाव लड़े तीसरे तथा चौथे स्थान पर पिछड़ गई हैं। उन्हें पोल में 43 तथा 36 सीटें दी गई हैं।

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना तथा अन्य को 12 – 12 सीटें मिलती दिखाई हैं। इस एग्जिट पोल में महाराष्ट्र की तरह हरियाणा में भी कांग्रेस सत्ता से बाहर जाती नजर आ रही है। हरियाणा में भाजपा को 37 सीटाेंं के साथ सबसे आगे दिखाया गया है।

दूसरे नंबर पर इनेलो है जिसे 28 सीटें दी गई हैं। कांग्रेस यहां भी तीसरे स्थान पर पिछड़ गई है ओैर उसे मात्र 15 सीटें ही मिल रही हैं। हरियाणा जनहित पार्टी को छह तथा अन्य को चार सीटें दी गई हैं।

चाणक्य ने महाराष्ट्र में भाजपा को नौ सीटों की घटत-बढ़त के साथ 151 सीटें और शिवसेना को 71 सीटें दी हैं। उसने पांच सीटों की घटत- बढ़त के साथ राकांपा को 28 तथा कांग्रेस को 27 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है जबकि राज ठाकरे की मनसे तथा अन्य को पांच सीटों की घटबढ़ के साथ 11 सीटें दी हैं।

चाणक्य ने भाजपा को हरियाणा में पूर्ण बहुमत हासिल होने की भविष्यवाणी की है। उसने भाजपा को हरियाणा में कुल 90 में से 52 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। उसने यह भी कहा है कि इस अनुमान में सात सीटों की घटत-बढ़त हो सकती हैं। इंडियन नेशनल लोकदल को सात सीटों के घटत-बढ़त के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में 23 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। सत्ताधारी कांग्रेस को पांच सीटों की घटत-बढ़त के साथ 10 और अन्य को पांच सीटें मिलती दिखाई गई है।

टाइम्स नाऊ के एक्जिट पोल ने भाजपा को अकेली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते दिखाया है लेकिन सरकार बनाने के लिए उसे किसी के सहारे की जरूरत पडेगी। उसके एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा को 129 सीटें दी गई हैं जबकि 288 सीटों वाले सदन में उसे पूर्ण बहुमत के लिये 145 सीटें चाहिए। चुनाव से पहले उसकी सहयोगी रही शिव सेना 56 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है।

इससे पहले सरकार में रही कांग्रेस तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जो अलग-अलग चुनाव लड़े तीसरे तथा चौथे स्थान पर पिछड़ गई हैं। उन्हें पोल में 43 तथा 36 सीटें दी गई हैं। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना तथा अन्य को 12 -12 सीटें मिलती दिखाई हैं।

इस एग्जिट पोल में महाराष्ट्र की तरह हरियाणा में भी कांग्रेस सत्ता से बाहर जाती नजर आ रही है। हरियाणा में भाजपा को 37 सीटों के साथ सबसे आगे दिखाया गया है। दूसरे नंबर पर इनेलो है जिसे 28 सीटें दी गई हैं। कांग्रेस यहां भी तीसरे स्थान पर पिछड़ गई है ओैर उसे मात्र 15 सीटें ही मिल रही हैं। हरियाणा जनहित पार्टी को छह तथा अन्य को चार सीटें दी गई हैं।

महाराष्ट्र में इंडिया टुडे ग्रुप और सिसेरो के एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 124, शिवसेना को 71, कांगे्रस को 35, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को सात और राकांपा को 29 सीटें मिलने का अनुमान है। एक्जिट पोल में भाजपा को 27 प्रतिशत, शिवसेना को 21 प्रतिशत और कांगे्रस को 16 प्रतिशत वोट मिलने के आसार हैं।

इसी तरह एबीपी नील्सन ने महाराष्ट्र में भाजपा को 127 तथा शिवसेना को 77 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। उसने कांग्रेस को 40, राका ंपा को 34, मनसे को पांच तथा अन्य को भी पांच सीटें दी हैं। हरियाणा में इस एग्जिट पोल में भाजपा को 46 तथा इनेलो को 29 सीटें दी गई हैं। कांग्रेस को दस, हरियाणा जनहित कांग्रेस को दो तथा अन्य को तीन सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here