Home India City News दिल्ली के होटल में विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली के होटल में विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

0
दिल्ली के होटल में विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
foreign girl raped in delhi's in karol bagh, three held
foreign girl raped in delhi's in karol bagh, three held
foreign girl raped in delhi’s in karol bagh, three held

नई दिल्ली। राजधानी विदेशी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं इस बात पर एक और दुष्कर्म के मामले ने मोहर लगा दी है। मध्य दिल्ली के करोल बाग स्थित एक होटल में तीन लोगों ने मिलकर एक विदेशी महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

घटना की सूचना पा मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार विदेशी महिला कज़ाकिस्तान की थी और एक-दो माह के अंतराल पर भारत आती रहती है। इसी बीच उसकी पहचान तीनों आरोपियों से हुई। उनमें से एक टेक्सी ड्राइवर और दो टूर और ट्रेवलिंग का काम करते है।

महिला को गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहीं कजाकिस्तान एंम्बेसी के अधिकारियों के आने के बाद महिला का बयान दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से महिला को करोलबाग स्थित एक होटल में बुलाया जहां वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने होटल के कमरे से नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेज दिए है। आरोपियों के खिलाफ मामल दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

हालांकि की आरोपियों का कहना है कि महिला के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने तीनों पर दुष्कर्म का आरोप लगा उन्हें फसाया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here