Home Azab Gazab 29 फरवरी को जन्मे लोगों का 4 साल में एक बार आता है बर्थडे

29 फरवरी को जन्मे लोगों का 4 साल में एक बार आता है बर्थडे

0
29 फरवरी को जन्मे लोगों का 4 साल में एक बार आता है बर्थडे
forever young : how leap year person celebrate their birthdays with a bang

forever young : how leap year person celebrate their birthdays with a bang

मुंबई। बर्थडे किसी भी इंसान की जिंदगी में खास महत्व रखता है लेकिन 29 फरवरी के दिन जन्म लेने वाले लोगों के लिए यह और भी रोमांचित करने वाला होता है क्योंकि उन्हें चार साल के लंबे इंतजार के बाद यह दिन नसीब होता है।

विकलांगता को मात : पैरों से कंप्यूटर ऑपरेट करती है पुष्पा

ज्ञातव्य है कि चार से पूरी तरह विभाज्य वर्ष में फरवरी का महीना 29 दिन का होता है। इसे ‘लीप ईयर’ अधिवर्ष कहा जाता है । इस प्रकार ‘लीप ईयर’ में 365 की बजाय 366 दिन होते हैं। वर्ष 2016 भी लीप ईयर था

विश्व में कई जानी मानी हस्तियां है जिनका जन्म 29 फरवरी को हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री मोराजी देसाई का जन्म 29 फरवरी 1896 को हुआ था। आस्ट्रेलिया के तस्मानिया राज्य के पूर्व शीर्ष नेता सर जेस विल्सन का जन्म भी 29 फरवरी 1812 को हुआ था। यह विचित्र संयोग है कि उनका निधन भी 29 फरवरी को ही 1880 में हुआ था।

शादी की पहली रात, दुल्हन बोली मेरे बदन को टच मत…

संभवत: विल्सन पहली शख्सियत हैं जिनका जन्म और निधन दोनों ही 29 फरवरी को हुआ। 29 फरवरी को जन्म लेने वाले मशहूर अभिनेता या अभिनेत्रियों में डैनिस फैरिना,जारूल, केन फोरे,शॉल विलियस, फिलिस फ्रेलिस ,ऐलैक्स रौको.एंटोनियो सबैटो जूनियर, फ्रैंक वुडले, जोनाथन कोलमैन, वेंडी पीटर्स, नाको इलिजीमा, मिशेल मार्गन शामिल है।

विश्व में कई जानी माने खिलाड़ी है जिन्होंने 29 फरवरी को जन्म लिया है। ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण हस्तियों में कई हॉकी खिलाड़ी है। इनमें भारतीय खिलाड़ी एडम सिंक्लेयर, कनाडा के खिलाड़ी कैम वार्ड, हेनरी रिचर्ड, लैडन बायर्स, सिमौन गैगने, बॉबी सैनग्यूनएटी अमरीका शामिल है।

पन्द्रह वर्षीय बालक ने मां काली के दरबार में चढ़ाई जीभ

विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय खेल फुटबॉल खेलने वाले कई ऐसे खिलाड़ी है जिनका जन्म भी 29 फरवरी का है। इनमें ब्राइस पौप अमरीका, बेनेडिकिट होउडेस जर्मनी, डैरेन एब्राज, स्कॉट गॉलबाउन ब्रिटिश खिलाड़ी, क्लिंटन टुपी न्यूजीलैंड आदि शामिल है।

दूध देने वाले बकरे के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़…

ईसाइयों के धर्मगुरू पॉप पॉल तृतीय का जन्म भी वर्ष 1468 में इसी दिन हुआ था। इसी तरह कई जाने मानी शख्सियत हैं जिनका जन्म 29 फरवरी को हुआ था। इनमें अल रोसेन बेस बॉल खिलाड़ी, सी.एच.रोमेरो अल सलेवेडोर के राष्ट्रपति, क्रिस कोनेली अमरीकी संगीतकार, डैनिस वाल्गर जर्मनी रग्बी खिलाड़ी, जेरी फ्राई अमेरीकन बेसबॉल खिलाड़ी, जीरो आकागावा जापानी उपन्यासकार, मर्वेन वारेन अमरीकी संगीतकार, टेलर वेलमैन अमरीकी फुटबॉल खिलाड़ी और टैरेन्स लांग अमरीकी बेसबल खिलाड़ी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here