Home India City News सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश अल्तमस कबीर का निधन!

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश अल्तमस कबीर का निधन!

0
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश अल्तमस कबीर का निधन!
Former Chief Justice of india Altamas Kabir passes away in kolkata
Former Chief Justice of india Altamas Kabir passes away in kolkata
Former Chief Justice of india Altamas Kabir passes away in kolkata

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का निधन!
कोलकाता। सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायधीश अल्तमस कबीर के निधन की खबर आने के बाद अब इसे अफवाह बताया जा रहा है।

ताजा जानकारी के अनुसार 68 वर्ष के कबीर का निधन नहीं हुआ है और वो अब भी गंभीर हालत में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। लंबी बीमारी के चलते उनका कोलकाता के अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

1948 में कोलकाता में जन्में अल्तमस कबीर की पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीति से संबद्ध रही हैै। उनके पिता जहांगीर कबीर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता थे।

अल्तमस कबीर ने सर्वोच्च न्यायालय के 9वें मुख्य न्यायधीश के तौर पर काम किया था। उससे पहले वे कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायधीश तथा झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश रह चुके थे।

1973 में कोलकाता बार एसोसिएशन में अधिवक्ता के तौर पर शामिल हुए अल्तमस कबीर ने सबसे पहले कोलकाता के जिला अदालत में वकालत की। 1990 में वे कोलकाता हाई कोर्ट के जज बने।

साल 2005 में उन्हें झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश का दायित्व मिला। उसी साल सितंबर में अल्तमस कबीर को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया।

29 सितम्बर 2012 को अल्तमस कबीर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश बने और इस पद पर 18 जुलाई 1013 तक बने रहे।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई राजनीतिक हस्तियों व कानूनविदों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।