Home Chandigarh पूर्व कांग्रेस सांसद जगमीत बरार ने दिया आप को समर्थन

पूर्व कांग्रेस सांसद जगमीत बरार ने दिया आप को समर्थन

0
पूर्व कांग्रेस सांसद जगमीत बरार ने दिया आप को समर्थन
Former Congress leader Jagmeet Brar announces support to AAP
Former Congress leader Jagmeet Brar announces support to AAP
Former Congress leader Jagmeet Brar announces support to AAP

नई दिल्ली। तमाम विवादों और आंतरिक कलह के बीच पूर्व सांसद और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता जगमीत सिंह बरार ने आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार जगमीत सिंह बरार 11 सितम्बर तक आप में शामिल हो सकते हैं।

पिछले कुछ दिनों में आप नेताओं ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और इसी तरह के आरोपों के चलते आप के पंजाब संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर को पद से हटा दिया गया।

सूत्रों के अनुसार बरार की अरविंद केजरीवाल के साथ बातचीत चल रही है पार्टी में उनको शामिल कराया जाना अब मात्र औपचारिकता रह गई है। माना जा रहा है कि जगमीत सिंह बरार आप के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की आलोचना करने की वजह से जगमीत सिंह बरार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था। इससे पहले बरार ने गांधी परिवार को आम चुनाव में मिली करारी हार के लिए जिम्मेदार भी बताया था।