Home Sports Cricket धोनी का भविष्य तय करेगा टी -20 : सौरभ गांगुली

धोनी का भविष्य तय करेगा टी -20 : सौरभ गांगुली

0
धोनी का भविष्य तय करेगा टी -20 : सौरभ गांगुली
former cricketer Sourav Ganguly says dhoni has still cricket left in him
former cricketer Sourav Ganguly says dhoni has still cricket left in him
former cricketer Sourav Ganguly says dhoni has still cricket left in him

जमशेदपुर। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा कि टी -20 वर्ल्ड कप महेन्द्र सिंह धोनी का भविष्य तय करेगा। सौरभ गांगुली शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गांगुली ने धोनी को लंबी रेस का घोडा भी बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड एक खुशकिस्मत राज्य है, जहां धोनी जैसे खिलाड़ी हुए। लंबे समय तक खेलने में थोड़ा उपर नीचे होता है इससे घबराना नहीं चाहिए।

पाकिस्तान सीरिज के सवाल पर उन्होंने कहा पाकिस्तान से मैच होना चाहिए, लेकिन यह तय करना सरकार का काम है। जब सरकार का ग्रीन सिंग्नल होगा तो पाकिस्तान और भारत के बीच मैच होगा।

विराट कोहली के बारे उन्होने कहा कि विराट एक आक्रमक खिलाडी है उसमें भारत की टीम को आगे ले जाने की क्षमता है। युवराज की इंडिया टीम में वापसी पर उन्होंने कहा कि युवराज ने अपना फिटनेस बना कर रखा है, इसलिए टीम में उन्हें जगह मिलनी चाहिए।