Home Headlines आधी रात को घर में घुसे, पूर्व मंगेतर को उठा ले गए

आधी रात को घर में घुसे, पूर्व मंगेतर को उठा ले गए

0
आधी रात को घर में घुसे, पूर्व मंगेतर को उठा ले गए

kid

जोधपुर। जोधपुर जिले के चामू गांव में आधी रात में एक युवती का अपहरण हो गया। बीच बचाव में आया लडक़ी बड़े पिता से भी मारपीट की गई।

जायलो कार में आए अपहर्ताओं की तलाश में रात भर से नाकाबंदी चलती रही मगर उनका शनिवार दोपहर तक सुराग हाथ नहीं लगा।

युवती की अपहर्ता युवक से पूर्व में सगाई होना बताया जा रहा है। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया है।

निकटवर्ती देचू के चामू गांव के रहने वाले भंवरसिंह राजपूत की पुत्री 19 वर्षीय नीतू कंवर की सगाई पूर्व में लोहावट के भाखरी निवासी स्वरूप सिंह पुत्र अर्जुन सिंह के साथ की गई। मगर घरवालों ने उसके चालचलन को देखते हुए सगाई तोड़ दी।

मध्यरात साढ़े तीन बजे के करीब स्वरूप सिंह अपने आठ दस लोगों के साथ जायलो कार में सवार होकर चामू आया और भंवरसिंह के घर में घुसा। उनके घर में घुसते की शोर शराबा मच गया। इस बीच वह नीतूकंवर को जबरन कार में डाल कर ले गया।

बताया गया कि नीतू कंवर का बड़ा पिता बीच बचाव के लिए दौड़ा तब उसके साथ मारपीट की गई। इससे वह जख्मी हो गया। इधर अपहरण की सूचना पर जिले भर की पुलिस जानकारी दी गई। आज दोपहर तक पुलिस अपहर्ताओं का सुराग ढूंढने में लगी रही।