Home Breaking कार्यसमिति की सूची में नही पूर्व सीएम गौर का नाम, पार्टी बोली त्रुटिवश छूटा

कार्यसमिति की सूची में नही पूर्व सीएम गौर का नाम, पार्टी बोली त्रुटिवश छूटा

0
कार्यसमिति की सूची में नही पूर्व सीएम गौर का नाम, पार्टी बोली त्रुटिवश छूटा
former minister babulal gaur's name missing from bjp executive committee
former minister babulal gaur
former minister babulal gaur’s name missing from bjp executive committee

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान ने सोमवार को पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की घोषणा की है। कार्यसमिति की सूची में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का नाम नहीं है, जबकि कार्यसमिति मे पूर्व सीएम सदस्य होते हैं।

कार्यसमिति की सूची आने के बाद बाबूलाल गौर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। वहीं सोमवार की बैठक में ही पार्टी के मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा होनी थी लेकिन इसे रोक लिया गया।

प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की घोषणा के तीन सप्ताह बाद अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कार्यसमिति का एलान किया। कुल 42 पदाधिकारियों की सूची पहले जारी हो चुकी है।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का सूची में नाम नहीं होने पर प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने इसे टाइपिंग की गलती बताया है। उन्होंने बताया कि गौर नवीन कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं।

इस सूची में अब तक प्रवक्ता रहे विजयवर्गीय को पदोन्नत करते हुए मुख्य प्रवक्ता और रजनीश अग्रवाल की पसंद का ख्याल रखते हुए उन्हें प्रवक्ता बनाया गया है। अभी उन्हें सह मीडिया प्रभारी का दायित्व मिला था।

नंद कुमार चौहान ने 19 नए विभागों एवं छह प्रकल्पों का भी गठन किया है। उपाध्यक्ष रहे रघुनंदन शर्मा को बेटी बचाओ एवं मनोरंजन मिश्रा को स्वच्छता प्रकल्प की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत, अनिल माधव दवे एवं फग्गन सिंह कुलस्ते सहित 75 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं 78 स्थाई आमंत्रितों की सूची जारी की है। 227 विशेष आमंत्रित नेताओं की सूची भी जारी की गई है। इनमें विभिन्न जिलों से वरिष्ठ नेताओं के नाम हैं।