Home UP Ayodhya पूर्व पीएम नरसिम्हा राव ने गिरवाई थी बाबरी मस्जिद : हाशिम अंसारी

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव ने गिरवाई थी बाबरी मस्जिद : हाशिम अंसारी

0
पूर्व पीएम नरसिम्हा राव ने गिरवाई थी बाबरी मस्जिद : हाशिम अंसारी
Former Prime Minister Narasimha Rao is responsible for demolition of Babri Masjid: Hashim Ansari
Former Prime Minister Narasimha Rao is responsible for demolition of Babri Masjid: Hashim Ansari
Former Prime Minister Narasimha Rao is responsible for demolition of Babri Masjid: Hashim Ansari

फैजाबाद। बाबरी मस्जिद मामले के मुख्य मुद्दई हाशिम अंसारी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिवंगत नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने अयोध्या में विवादित स्थल पर मौजूद मस्जिद को तुड़वाया था। उन्हें पहले से इस मामले की जानकारी थी, फिर भी कोई कदम नहीं उठाए गए।

उन्होंने कहा कि मामले में उनकी मुख्य भूमिका थी। लेकिन वह मस्जिद गिराने के मुकदमे में मुलजिम नहीं बने। वहीं अंसारी ने कहा कि इस घटना के बाद नरसिम्हा राव ने मस्जिद को दोबारा बनवाने को कहा था, लेकिन उन्होंने देश के मुसलमानों के साथ धोखा किया और मस्जिद नहीं बनवाई।

Former Prime Minister Narasimha Rao is responsible for demolition of Babri Masjid: Hashim Ansari
Former Prime Minister Narasimha Rao is responsible for demolition of Babri Masjid: Hashim Ansari

हाशिम अंसारी ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा भाजपा और कांग्रेस के लोग नेतागिरी के लिए देश के कानून को पैरों तले कुचलते रहे हैं। ये सब नेता राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद के नाम पर सिर्फ नेतागीरी करते हैं।

आखिर ये नेता इस विवाद का फैसला क्यों नहीं कराते हैं। अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए हाशिम बेहद आक्रामक दिखे और कहा क्या हमारे मरने के बाद मंदिर-मस्जिद का फैसला होगा।