Home UP Agra सपा के पूर्व विधायक ने खुद गोली मारकर की सुसाइड

सपा के पूर्व विधायक ने खुद गोली मारकर की सुसाइड

0
former mla anar singh
former Samajwadi Party mla anar singh committed suicide

एटा।  यूपी में एटा जिले में पूर्व विधायक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। उक्त पूर्व विधायक का शव एक होटल में पाया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।

जिले के पलिस अधीक्षक विसर्जन सिंह के अनुसार कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल शिखर के कमरा नम्बर ४०२ में सोमार सुबह समाजादी पार्टी के पूर्व विधायक अनार सिंह दिवाकर का शव मिला। फौरी तौर पर शव को देखने से मौत का कारण स्पष्ट नहीं  हो पाया है। उधर, पूर्व विधायक के परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई  है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जल्द पूरी कर ली जाएगी इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया ताकि सबूत जमा किए जा सकें।

घटना की सूचना सुबह ही पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। अनार सिंह साल २००२ में समाजवादी पार्टी के टिकट पर जलेर धिानसभा सीट से चुने गए थे। इसके बाद साल २००९  में हाथर से सपा के टिकट पर लोकभा चुना लड़ा पर वे हार गए थे।

बीच में वे समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे। हाल ही में उन्हें सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल याद ने फिर से पार्टी में शामिल किया था। इस समय वे पार्टी के प्रदेश सचि थे। कासगंज जिले के अमांपुर स्थित रामामऊ के रहने वाले अनार सिंह फिलहाल दिल्ली में परिवार समेत रहते थे। उनका एटा आना बना रहता था।