Home Breaking चीरुडीह में कफन सत्याग्रहियों और पुलिस में हिंसक संघर्ष, 4 की मौत

चीरुडीह में कफन सत्याग्रहियों और पुलिस में हिंसक संघर्ष, 4 की मौत

0
चीरुडीह में कफन सत्याग्रहियों और पुलिस में हिंसक संघर्ष, 4 की मौत
four killed in land acquisition clashes in jharkhand barkagaon
four killed in land acquisition clashes in jharkhand barkagaon
four killed in land acquisition clashes in jharkhand barkagaon

हजारीबाग। बडकागांव के चीरुडीह में कफन सत्याग्रह आंदोलन हटाए जाने को लेकर आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई।

बीती रात दो बजे हुई इस झड़प में लाठीचार्ज और गोलीबारी भी हुई। घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे विधायक निर्मला देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि चीरुडीह में कफन सत्याग्रह आंदोलन कई दिनों से चल रहा है। इस दौरान शुक्रवार रात आंदोलन खत्म करवाने के लिए आंदोलनकारियों को पुलिस हटा रही थी।

इस बीच पुलिस द्वारा विधायक को उठाने के दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच झड़प हो गई है।

स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस की ओर से फायरिंग की गई। फायरिंग में चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।