Home Breaking देह व्यापार के आरोप में चार महिला सहित एक व्यक्ति अरेस्ट

देह व्यापार के आरोप में चार महिला सहित एक व्यक्ति अरेस्ट

0
देह व्यापार के आरोप में चार महिला सहित एक व्यक्ति अरेस्ट
Four women and one man arrested on charges of prostitution in malda
prostitution in malda
Four women and one man arrested on charges of prostitution in malda

मालदा। देह व्यापार चलाने के आरोप में इंगलिशबाजार थाने की पुलिस ने चार महिला सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

शनिवार देर रात मालदा शहर के 2 नंबर गवर्मेंट कॉलोनी इलाके में अभियान चलाकर पांचों को गि़रफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 2 नंबर कॉलोनी इलाके के एक फ्लैट में काफी दिनों से देह व्यापार चलाये जाने की शिकायत मिल रही थी।

स्थानीय लोगों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मालंचपल्ली इलाके के निवासी शुभाशीष पाल के किराये के फ्लैट पर छापेमारी के दौरान आरोपी शुभाशीष पाल को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया।

इसके साथ ही और तीन महिलाओं को वहां से गिरफ्तार किया गया। इनमें दो महिलाएं मालदा शहर एवं एक ग्रामीण इलाके की रहनेवाली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।