Home Chandigarh पंजाब विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी का प्रचार करेंगे द ग्रेट खली

पंजाब विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी का प्रचार करेंगे द ग्रेट खली

0
पंजाब विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी का प्रचार करेंगे द ग्रेट खली
The Great Khali extends unconditional support to AAP candidate in punjab
The Great Khali
The Great Khali extends unconditional support to AAP candidate in punjab

नई दिल्ली। मशहूर भारतीय पहलवान द ग्रेट खली दलीप सिंह राणा आम आदमी पार्टी के समर्थक बन गए है। हालांकि खली अब तक आप पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं।

रविवार को आम आदमी पार्टी के पंजाब कार्यालय में पहुंचकर खली ने पार्टी को पंजाब विधानसभा के लिए अपना समर्थन जाहिर किया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक खली पंजाब विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी का प्रचार भी करेंगे।

पंजाब में भाजपा के पूर्व नेता और सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के बाद खली दूसरा बड़ा चेहरा हैं जो आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान स्वयं संभाल ली है।