Home Headlines पेरिस के हमलावर आतंकी की महिला मित्र सीरिया भागी

पेरिस के हमलावर आतंकी की महिला मित्र सीरिया भागी

0
france's most wanted woman
france’s most wanted woman is in syria after crossing the border to spain and flying from madrid to istanbul

इस्तांबुल। फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक पत्रिका शार्ली एब्दो पर हुए हमले में शामिल आतंकवादियों में से एक की महिला मित्र गत आठ जनवरी को तुर्की से सीरिया भाग गई थी।

विदेश मंंत्री मेवलुत चावुसोगलु ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की। चावुसोगलु ने सरकारी संवाद समिति अनातोलियन की वेबसाइट पर बताया कि यह संदिग्ध महिला हयात बुमेदिनी मैड्रिड से होते हुए गत दो जनवरी को इस्तांबुल हवाई अड्डे पहुंची थी और एक होटल में ठहरी थी।

उल्लेखनीय है कि गत बुधवार को पेरिस में शार्ली एब्दो पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए थे जिसमें 10 पत्रकार शामिल थे। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए थे लेकिन इन आतंकवादियों की महिला मित्र भाग गई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here