Home Entertainment अनिल कपूर से बातें साझा करती है सोनम कपूर

अनिल कपूर से बातें साझा करती है सोनम कपूर

0
sonam kapoor
i share work, love life with my father : sonam Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि वह अपने पिता अनिल कपूर से सारी बातें शेयर करती है। सोनम कपूर अभी भी अपने पिता अनिल कपूर की नन्ही-मुन्नी बेटी हैं। सोनम का कहना है कि वह पिता को अपने काम, प्यार और बाकी सब चीजों से जुड़ी सारी बातें बताती हैं।

सोनम कपूर ने कहा कि मैं अपने डैडी के बहुत करीब हूं। वह एक अच्छे सलाहकार हैं। वह बिल्कुल कड़क नहीं हैं। मैं अपने पिता से अपने काम और प्यार से जुड़ी बातें शेयर करती हूं और वह ये राज की बातें मेरी मम्मी तक को नहीं बताते।

sonam kapoor hot

सोनम कपूर की फिल्म डाली की डोली प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म में सोनम ने ठग का किरदार निभाया है। सोनम कपूर ने कहा कि मैं हर फिल्म के लिए तैयारी करती हूं लेकिन इस फिल्म के लिए मैंने ढेर सारी किताबें पढ़ी। मैंने ठग पर लिखी किताबें भी पढ़ी।

उल्लेखनीय है कि अरबाज खान निर्मित फिल्म डॉली की डोली में सोनम कपूर के अलावा राजकुमार राव और पुलकित सम्राट ने भी मुख्य भूमिका पहली बार निभाई है। यह फि ल्म 23 जनवरी को प्रदर्शित होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here