Home India City News भाई दूज पर महिलाओं को निगम की बसों में फ्री बस यात्रा

भाई दूज पर महिलाओं को निगम की बसों में फ्री बस यात्रा

0
भाई दूज पर महिलाओं को निगम की बसों में फ्री बस यात्रा
himachal : free ride for women in buses on Bhai Dooj

himachal : free ride for women in buses on Bhai Dooj

शिमला। भाई दूज के अवसर पर महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में मंगलवार को फ्री बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि यह सुविधा निगम की बसों में सूर्य उदय से लेकर सूर्य अस्त तक हिमाचल प्रदेश की सीमाओं में उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए यह फ्री बस सुविधा निगम की साधारण बसों में ही उपलब्ध होगी। जिसमें सुफर फास्ट बसें भी शामिल हैं। इसके लिए अतिरिक्त डीलक्स, टाटा एसी और वोल्वो बसों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।

हिमाचल सरकार भाई दूज के अतिरिक्त रक्षा बंधन के अवसर पर भी महिलाओं को लिए फ्री बस सुविधा प्रदान करती है।
गौरतलब है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के पास लगभग 2500 बसों का बेड़ा है, जो प्रदेश व पड़ोसी राज्यों के लिए सेवा प्रदान करती है। हिमाचल में यातायात का प्रमुख साधन बस सेवा ही है।