Home World Europe/America कुत्ते ने सूसू कर फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों को किया शर्मसार

कुत्ते ने सूसू कर फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों को किया शर्मसार

0
कुत्ते ने सूसू कर फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों को किया शर्मसार
French President Emmanuel Macron's Dog Nemo Pees On Fireplace
French President Emmanuel Macron's Dog Nemo Pees On Fireplace
French President Emmanuel Macron’s Dog Nemo Pees On Fireplace

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों को अपने पालतू कुत्ते के चलते अधिकारियों के बीच शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार राष्ट्रपति मैक्रोंबअपने अधिकारियों के साथ मीडिया के सामने बैठक कर रहे थे। इस दौरान राष्ट्रपति के कुत्ते नीमो ने बैठक कक्ष में ही सूसू कर दी। राष्ट्रपति के कुत्ते की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। कुत्ते को सूसू करते देख हर कोई हंसने लगा। सबको हंसता देख राष्ट्रपति भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाए।

इस हरकत पर राष्ट्रपति ने हंसते हुए कहा कि आज बहुत ही असामान्य व्यवहार देखा है। नीमों पहली बार ऐसा कर रहा है। इसके पहले कभी ऐसा नहीं किया।

इस कुत्ते को कई बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों और उनकी पत्नी के साथ कई बार देखा जा चुका है। माक्रों ने नीमो को अगस्त में एक रेस्क्यू सेंटर से गोद लिया था। यह दो साल का है।