Home Headlines नाइजीरिया : बंदूकधारियों ने ली 15 की जान

नाइजीरिया : बंदूकधारियों ने ली 15 की जान

0
boko haram
fulani herdsmen kill 15 in kaduna, 10 in plateau

लागोस। नाइजीरिया के कुदाना राज्य के एक गांव में बंदूकधारियों ने 15 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। योहाना अदामू ने बताया कि अंबे-मदाकी गांव में संदिग्ध फुलानी चरवाहों ने लोगों की हत्या कर दी।

स्थानीय निवासी अदामू ने बताया कि संदिग्ध फुलानी आक्रमणकारी अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। वे शुक्रवार सुबह गांव में आए और उन्होंने छिटपुट गोलीबारी शुरू कर दी और कई घरों में आग लगा दी।

अदामू ने कहा कि कई लोग गोली से घायल हो गए, जबकि 20 से अधिक घरों को आग लगा दी गई। स्थानीय निवासी ने बताया कि घटना के कारण स्थानीय लोगों में बड़े पैमाने पर विरोध शुरू हो गया। एक सप्ताह पहले ही इसी प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने तत्तूरा गांव में 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here