Home Rajasthan सिरोही : 12 गौ शालाओं को 3 करोड़ 60 लाख का अनुदान

सिरोही : 12 गौ शालाओं को 3 करोड़ 60 लाख का अनुदान

0

goshala

सिरोही। जिले में विभिन्न 12 गौशालाओं को 22 हजार 123 पशुओं के पालन-पोषण एवं संरक्षण हेतु 3 करोड़ 60 लाख 27 हजार 476 रूपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है।
अतिरिक्त जिला कल€टर एवं जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के सचिव प्रहलाद सहाय नागा ने बताया कि इसमें खेतेश्वर गो सेवा संस्थान खांबल को 135 पशुओं हेतु एक लाख 75 हजार 500 रूपये, पीपुल फॉर एनीमल को 56 पशु हेतु 75 हजार 750 रू., बाल गोपाल सेवा समिति मंडवाडा को 121 पशु हेतु 2 लाख 55 हजार 245 रू. सुमति जीव रक्षा केन्द्र कृष्णगंज को 6453 पशु हेतु 59 लाख 48 हजार 112 रू. श्री रामजी गौशाला सेवा समिति पालड़ी (एम) को 60 पशु हेतु 69 हजार 776 रू., श्री राम कृष्णगंज गोपाल प्राणी सेवा समिति शिवगंज को 2540 पशुओं हेतु 19 लाख 6 हजार 500, आदेश्वर गौ सेवा समिति कोलरगढ़ को 1036 पशुओं हेतु 9 लाख 60 हजार 570 , काशी विश्वनाथ गौशाला सेवा समिति सरूपगंज को 1038 पशुओं हेतु 10 लाख एक हजार 40रू., सूरि प्रेम जीव रक्षा केन्द्र पारलाई को 345 हेतु 47 लाख 8 हजार 275, रामदेव पीर गो सेवा समिति मालगांव को 186 हेतु 14 लाख 2 हजार 38 रू., जय अम्बे गो सेवाश्रम जीरावल को 136 पशुओं के लिए एक लाख 65 हजार 672 रूपये अनुदान स्वीकृत किया गया है।

इसके अतिरिक्त भाग्यवंती जीव केन्द्र दांतराई को 294 पशु हेतु 3 लाख 67 हजार 848 रू. नंदगांव केसुआ पथमेड़ा गौशाला को 3493 पशु हेतु 31 लाख 53 हजार 825 रू., कामधेनु गो सेवाश्रम को 138 पशु हेतु एक लाख 44 हजार 636, धनवन्तरी गौ सेवाश्रम वडवज को 2672 पशु हेतु 29 लाख 28 हजार618 रू., सुरभि गौ सेवाआश्रम वडवज को 143 पशु हेतु एक लाख 58 हजार 890 रू, भारत माता गो सेवाआश्रम पथमेड़ा को 2715 पशु हेतु 30 लाख 69 हजार 561 रू. दत्तात्रेय गो सेवाश्रम को 146 हेतु एक लाख 49 हजार 767 रू., मुरलीधर गो सेवाश्रम को 151 हेतु एक लाख 60 हजार 588 रू. भृगु ऋषि गौ सेवाश्रम वड़वज को 136 पशु हेतु एक लाख 49 हजार 762 रूपये रघुनाथ मंदिर ट्रस्ट गौशाला मा. आबू को 55 पशु हेतु 8677 रू. तथा आकराभट्टा को 74 पशुओं के संरक्षण हेतु 13 हजार 260 रू. अनुदान स्वीकृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here