Home India City News दो नाबालिग बहनों के साथ रेप कर कुएं में फेंका

दो नाबालिग बहनों के साथ रेप कर कुएं में फेंका

0
two sisters aged 15 to 16 raped, thrown down a well
two sisters aged 15 to 16 raped, thrown down a well

इंदौर। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के लहिरपुर गांव की दो चचेरी नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म कर अज्ञात आरोपियों ने उन्हें कुएं में फेंक दिया। दोनों बहनों को उपचार के लिए इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंत राव चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई हैं।

उपचार के लिए पीडिताओं को अस्पताल लेकर पहुंची महिला पुलिस कर्मियों ने बताया उक्त घटना गुरूवार देर रात की हैं। दरसल (15) और (16) साल की पीडिताएं घर से बाहर लघुशंका के लिए गई थीं। सम्भवत: उसी समय 4 से 5 आरोपियों ने दोनों को घेर उनके साथ दुष्कर्म किया और उन्हें कुएं में फेंक दिया।

कुछ देर बाद परिजनों ने लड़कियों को घर में न देख आसपास तलाशकी तो दोनों कुएं में पड़ी मिलीं। पड़ोसियों की मदद से दोनों को कुएं से बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए वहां हालत बिगड़ने पर दोनों को इंदौर लाया गया।

पीडिताओं के उपचार में जुटे डाक्टर दोनों लड़कियों को अज्ञात आरोपियों द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किए जाने की सम्भावना व्यक्त कर रहे हैं। घटना की स्पष्ट जानकारी पीडिताओं के होश में आने के बाद ही सामने आएगी। उधर, स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।