Home India City News दिल्ली पुलिस ने पकड़ी नकली सिक्के बनाने वाली एक और फैक्ट्री

दिल्ली पुलिस ने पकड़ी नकली सिक्के बनाने वाली एक और फैक्ट्री

0
दिल्ली पुलिस ने पकड़ी नकली सिक्के बनाने वाली एक और फैक्ट्री
gang minting fake coins busted by delhi Police
gang minting fake coins busted by delhi Police
gang minting fake coins busted by delhi Police

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नकली सिक्के बनाने वाली एक और फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

साथ ही इनके पास से नकली सिक्के बनाने में उपयोग की जाने वाली डाई और मशीनें भी बरामद की हैं। उल्लेखनीय है की एक महीने के अंदर दिल्ली में नकली सिक्के बनाने वाली यह तीसरी फैक्ट्री पकड़ी गई है।

क्राइम ब्रांच के जॉइंट सीपी रविंद्र यादव के मुताबिक 13 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नकली सिक्कों की सप्लाई के लिए दिल्ली आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्त संजय शर्मा और सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 10 रुपए के 800 नकली सिक्के भी बरामद कर लिए साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नकली सिक्के बनाने वाली मशीनें भी कथित फैक्ट्री से जब्त कर की हैं।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि यह फैक्ट्री भी नरेश कुमार की मदद से चलाई जा रही थी। नरेश कुमार वो शख्स है जिसको हाल ही में पुलिस ने नकली सिक्के बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

फिलहाल दिल्ली पुलिस ने एक महीने के अंदर नकली सिक्के बनाने वाली तीन फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है जो बड़ी उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में सक्रियता से जुटी हुई है।