Home Rajasthan Jaipur देशविरोधी नारे लगाने वालों को किसका संरक्षण ? घनश्याम तिवाडी

देशविरोधी नारे लगाने वालों को किसका संरक्षण ? घनश्याम तिवाडी

0
देशविरोधी नारे लगाने वालों को किसका संरक्षण ? घनश्याम तिवाडी

डीडवाना। डीडवाना में लगे देशविरोधी नारों को लेकर और इसमें राज्य सरकार के एक मंत्री की लिप्तता जांचने के उद्देश्य के दीनदयाल वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी एक दिवसीय दौरे पर डीडवाना पहुंचे। डीडवाना में वे स्थानीय लोगों से मिले तथा घटना की पूरी जानकारी ली।

इसके पश्चात वे वाहिनी के कार्यकर्ताओं से मिले तथा तुलसी वाटिका में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की राजस्थान में मुख्यमंत्री आपराधिक तत्वों को संरक्षण प्रदान कर रही है। राजस्थान की राजनीति में वर्तमान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में माफ़ियाराज की स्थापना हो रही है।

सत्ता के संरक्षण के कारण प्रदेश में संस्थागत एवं ढांचागत भ्रष्टाचार की तो पहले ही व्याप्त हो चुका था। अब माफ़ियाराज भी संस्थागत किया जा राहा है। इन सबके विरुद्ध वे तथा दीनदयाल वाहिनी के कार्यकर्ता लड़ाई लड़ रहे हैं। जल्द ही प्रदेश को इन आपराधिक प्रवृत्ति के राजनेताओं से मुक्त किया जाएगा।

मंत्री के दबाव में प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई

वाटिका में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए तिवाड़ी ने कहा की ये घटना दो जून की है। मगर प्रशासन ने एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मंत्री के दबाव में कोई कार्यवाई नहीं की। बाद में जब ये वीडीओ सोशल मीडिया में वाइरल हो गया तो पुलिस ने मामला दर्ज किया। दर्ज मुक़दमे पर भी सवाल उठाते हुए तिवाड़ी ने कहा की पुलिस ने मंत्री के दबाव में महज़ धार्मिक उन्माद फैलाने का मुकदमा दर्ज किया है जबकि मुकदमा राजद्रोह का दर्ज किया जाना था। वही तिवाड़ी ने मामले की और ध्यान आकृष्ट करने वाले देशभक्त कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने की निंदा की और मुक़दमे वापस लिए जाने की माँग भी की।

जगह जगह हुआ सम्मान

डीडवाना जाते समय कार्यकर्ताओं ने रास्ते में विभिन्न स्थानो पर तिवाड़ी का ढोल नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्ण तरीक़े से सम्मान किया। कार्यकर्ताओं ने नावां, होटल शारदा पैलेस, कुचामन एवं मोलासर में तिवाड़ी का सम्मान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तिवाड़ी को साफ़ा बांधकर राजस्थानी परंपरा के अनुसार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के स्वाभिमान की रक्षा के लिए तिवाड़ी द्वारा किए जा रहे संघर्ष में हर परिस्थिति में उनका साथ देने का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यकर्ता

डीडवाना में तिवाड़ी के दौरे में श्याम प्रताप सिंह राठौड़, पार्षद रघु मोठ, विहिप के प्रखंड़ अध्यक्ष मदन सेनी, विहिप के ज़िला उपाध्यक्ष सुरेशचंद व्यास, संघ के गिरधारी, पूर्व सरपंच प्रताप सिंह राठौड़, कमलकिशोर गौड़, वरुण ग़ौड़, नरेश उपाध्याय, रघुनाथ दास, गजेंद्र गौड़, योगीराज पाठक, प्रशांत नाहर, जुगलकिशोर गौड़, विमल गौड़, महेंद्र विक्रम सोनी, मदन बलारा, रमेश टाक एवं रामप्रकाश गोदारा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।