Home World Europe/America विशाल बाइबिल 1300 सालों बाद इंग्लैंड पहुंची

विशाल बाइबिल 1300 सालों बाद इंग्लैंड पहुंची

0
विशाल बाइबिल 1300 सालों बाद इंग्लैंड पहुंची
Giant Bible returns to England after 1300 years
Giant Bible returns to England after 1300 years
Giant Bible returns to England after 1300 years

लंदन। आधा मीटर मोटी व 500 जानवरों के चमड़े से बनी हुई बाइबिल फिर से इंग्लैंड पहुंची है। इस बाइबिल को 1300 साल पहले यहां बनाया गया था। यह जानकारी ब्रिटिश लाइब्रेरी ने दी है।

इस बाइबिल को कोडेक्स अमियाटिनस के नाम से जानते हैं। इसे उत्तरी इंग्लैंड के भिक्षुओं ने आठवीं सदी के शुरुआत में बनाया था और इसके बाद इसे पोप को वहां में उपहार दिया गया था जिस जगह को आज इटली के नाम से जाना जाता है।

यह वहां एक ईसाई मठ में 1,000 सालों से ज्यादा समय तक रखी रही और 18वीं शताब्दी के बाद से उत्तरी इटली के शहर फ्लोरेंस में एक पुस्तकालय में यह रखी हुई थी।

बाइबिल को चमड़े से जिल्दबंद किया गया है और इसमें पूरी बाइबिल को भेड़ व गाय की खाल पर लिखा गया है, जिसे चर्मपत्र के तौर पर जानते हैं। इसे लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में एक प्रदर्शनी के लिए वापस लाया गया है।