Home India City News बर्थडे पार्टी से लौट रही किशोरी से गैंगरेप

बर्थडे पार्टी से लौट रही किशोरी से गैंगरेप

0
बर्थडे पार्टी से लौट रही किशोरी से गैंगरेप
girl gangraped by three youths in saharanpur
girl gangraped by three youths in saharanpur
girl gangraped by three youths in saharanpur

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जनपद में गुरूवार रात एक बर्थडे पार्टी से घर लौट रही एक किशोरी को कुछ युवकों ने अगवा कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि तीतरो इलाके की रहने वाली एक किशोरी गुरूवार की रात एक जन्मदिन की पार्टी से अपने घर लौट रही थी। बताया जाता है कि रास्ते में तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद किशोरी बदहवास हालत में घर पहंुची और जानकारी परिवार वालों को दी। किशोरी और उसके परिवार के लोग शिकायत लेकर पुलिस के पास पहंुचे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन युवकों अमरीश, पंकज और संजय के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

किशोरी के परिजनों ने बताया कि तीतरो पुलिस ने पहले तो मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन बात अधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here