Home Headlines अपहृत किशोरी के बदले दो लड़कियों को उठाने का एलान

अपहृत किशोरी के बदले दो लड़कियों को उठाने का एलान

0
अपहृत किशोरी के बदले दो लड़कियों को उठाने का एलान
girl kidnapped in baghpat
girl kidnapped in baghpat
girl kidnapped in baghpat

बागपत। बिनौली थाने के गांव जौहड़ी से अपहृत की गई किशोरी के मामले में एक ओर बजरंद दल के जिलाध्यक्ष ने अपहृत किशोरी के बदले आरोपियों की दो लड़कियों को उठाने की चेतावनी दी।

वहीं गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। गांव में पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं पुलिस की लापरवाही को लेकर पीड़ित पक्ष में आक्रोश बना हुआ है। पुलिस मामले को किसी तरह से शांत करना चाहता है।

सीओ व बिनौली थानाध्यक्ष ने परिजनों को चुप रहने की धमकी दी। पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में समाज सेवी ने पांच जुलाई तक किशोरी को बरामद नहीं करने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।

यहां विदित है कि बिनौली के गांव जौहड़ी निवासी तेजवीर की पुत्री सोनिया को गांव का ही सोनू खान अपहृत करके ले गया था। घटना 14 जून की है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई उसे बरामद करने की नहीं की।

ग्रामीणों ने मंगलवार को पंचायत कर अपहृत लड़की के बदले आरोपी के परिवार की लड़की को उठाने की चेतावनी दी थी। बुधवार को इस मामले में फिर गर्मागर्मी बनी।

पीड़ितों से सहानुभूति दिखाने के लिए पहुंचे बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विनोद खिंदौड़ा ने पंचायत में चेतावनी दी कि यदि अपहृत लड़की बरामद नहीं की गई तो वह आरोपी पक्ष की दो लड़कियों को उठा लेंगे। वहीं समाज सेवी व कश्यप युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाषचंद कश्यप ने चेतावनी दी कि यदि पांच जुलाई तक पुलिस अपहृत किशोरी को बरामद नहीं करती है तो वह आत्मदाह करेंगे।

वहीं परिजनों ने भी चेतावनी दी कि उनकी लड़की बरामद नहीं की तो वह जीवित रहकर क्या करेंगे। पीड़ित परिजनों से सहानभूति जताने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे थे। बाद में गांव में एसओ पुलिस बल के साथ पहुंचे।

यहां उन्होंने परिजनों को दबाव में लेने के लिए धमकाया भी। सीओ बागपत कर्मवीर सिंह भी परिजनों से मिले। उन्हें चेतावनी दी कि यदि वह चुप नहीं बैठे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था बिगड़ी तो उसके जिम्मेदार वही होंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अब पीड़ित परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लड़की को बरामद करने के लिए अभी तक कुछ कार्रवाई नहीं हुई है। परेशान लड़की के माता-पिता आक्रोशित तो हैं, लेकिन एक ओर लड़की के अपहरण गम है तो दूसरी ओर पुलिस मुंह बंद करने की धमकी दे रही है।

सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि गांव की स्थिति का जायजा लेने के लिए गांव में गए थे। लड़की के परिजनों को उसकी बरामदगी के लिए आश्वासन दिया।