Home Azab Gazab मैसूर में बकरी ने जन्मा इंसानी शक्ल वाला बच्चा

मैसूर में बकरी ने जन्मा इंसानी शक्ल वाला बच्चा

0
मैसूर में बकरी ने जन्मा इंसानी शक्ल वाला बच्चा
एक बकरी ने इंसान के बच्चे की शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया
goat gives birth to human like babies
goat gives birth to human like babies

मैसूर। कर्नाटक के मैसूर जिले में सोमवार को एक बकरी ने इंसान के बच्चे की शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया। यह खबर फैलते ही क्षेत्र के लोग हैरान रह गए तथा मौके पर उसे देखने को जमा हो गए।

एसडी कोटे तालुक के छोटे से गांव सोलेपुर में भास्कर नाम व्यक्ति के बकरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। बकरी का मालिक भास्कर यह देख कर दंग रह गया कि बकरी के बच्चे के दो हाथ, सिर, आंख और मुंह के साथ ही उसका बाकी का शरीर भी इंसान के बच्चे जैसा ही है। उसने केवल बकरी के बच्चे की तरह दो पैर है। हालांकि जन्म के समय बच्चे की मौत हो गर्ई।

भास्कर ने शीघ्र ही इसकी जानकारी जानवरों के चिकित्सकों तथा सरकारी अधिकारियों को दी। खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग इस दुर्लभ बकरी के बच्चे को देखने के लिए उमड़ पड़े। चिकित्सक इस विचित्र बच्चे के जन्म के संबंध में पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here