Home Business भारत में भी क्लाउड सेवा क्षेत्र तैयार करेगा गूगल

भारत में भी क्लाउड सेवा क्षेत्र तैयार करेगा गूगल

0
भारत में भी क्लाउड सेवा क्षेत्र तैयार करेगा गूगल
Google to open india cloud region for customers
Google to open india cloud region for customers
Google to open india cloud region for customers

नई दिल्ली। गूगल जल्द ही मुंबई (भारत) में अपनी क्लाउड सेवा क्षेत्र तैयार करेगा जिसका लाभ ग्राहक 2017 तक उठा पाएंगे।

उक्त जानकारी देते हुए गूगल ने कहा कि इससे उसने अपने स्थानीय उपयोगकर्ताओं के लिए स्थानीय क्लाउड क्षेत्र बनाए जाने के वादे को पूरा किया है।

कंपनी का मानना है कि भारतीय ग्राहकों को क्लाउड सेवाएं तेज गति से उपलब्ध होंगी और स्थानीय कंपनियां गूगल के साथ कारोबार करने के लिए प्रेरित होंगी।

सेनफ्रांसिसको में होरिजोन नामक कार्यक्रम में गूगल क्लाउड के वाइस प्रेजीडेंट ब्रायन स्टीवंस ने कहा कि नए क्षेत्रों में विस्तार के साथ हम अपने ग्राहकों बेहतह सुविधा दे पाएंगे।

हाल ही में ओरेगन में हमारे विस्तार से ग्राहकों की विलंबता में 80% का सुधार हुआ है। हम अपने ग्राहकों का नए क्लाउड क्षेत्र में स्वागत करने के लिए तत्पर हैं जो 2017 के दौरान सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होगा।

इस कार्यक्रम में गूगल ने गूगल एपस् के नए संस्करण जी-सूट से भी पर्दा हटाया। जी-सूट गूगल एप्लीकेशन का समूह है जिसमें जीमेल, हेंगआउट, डोक, ड्राइव, कलेंडर और अन्य एप शामिल है।

गूगल क्लाउड के भारत में और दुनिया भर में एक अरब से अधिक उपयोगकर्ता हैं। वैश्विक स्तर पर प्रमुख ग्राहक पहले से ही गूगल क्लाउड प्लेटफॉर्म का लाभ उठा रहे हैं जिनमें स्नैप इंक (पूर्व स्नेपचेट), निआंटिक लैब्स (नि जाओ), टेलस इंटरनेशनल, और एवरनोट शामिल हैं।

भारत में भी गूगल क्लाउड का कारोबार बड़ा है जिसमें विप्रो, अशोक लीलैंड, महिंद्रा एंड महिंद्रा के स्मार्टशीफ्ट, दैनिक भास्कर समूह और इनशोर्ट डॉट कॉम जैसे प्रमुख ब्रांड इससे जुड़े हैं।