Home Business केन्द्र सरकार ने सोना, चांदी का आयात शुल्क मूल्य बढ़ाया

केन्द्र सरकार ने सोना, चांदी का आयात शुल्क मूल्य बढ़ाया

0
केन्द्र सरकार ने सोना, चांदी का आयात शुल्क मूल्य बढ़ाया
government hikes import tariff value on Gold and silver
government hikes import tariff value on Gold and silver
government hikes import tariff value on Gold and silver

मुंबई। केन्द्र सरकार ने वैश्विक बाजार के रुझान के मुताबिक गुरुवार को सोने का आयात शुल्क मूल्य बढ़ाकर 388 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी का 487 डॉलर प्रति किलो कर दिया।

इस महीने के पहले पखवाड़े में सोने का आयात शुल्क मूल्य 363 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी का शुल्क मूल्य 443 डॉलर प्रति किलो कर दिया गया है।

आयात शुल्क मूल्य आधार दर है जिस पर सीमा शुल्क तय किया जाता है ताकि वास्तविक मूल्य से कम मूल्य बताने जैसे मामलों पर लगाम लगाई जा सके।

आम तौर पर इसे हर पखवाड़े संशोधित किया जाता है। इन बहुमूल्य धातुओं का शुल्क मूल्य केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड अधिसूचित करता है।

सोना और चांदी के आयात शुल्क मूल्य में वैश्विक बाजार में इनके रुझान और रुपये की स्थिति को देखते हुए बदलाव किया जाता है।

लंदन मैटल एक्सचेंज में सोना और चांदी में दोनों में मजबूती आई है। सोने की कीमत गुरुवार को करीब 1,184 रुपए प्रति औंस और चांदी 15.15 रुपए प्रति औंस रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here