Home Headlines आईटीबीपी में पहली बार महिलाओं की होगी भर्ती

आईटीबीपी में पहली बार महिलाओं की होगी भर्ती

0
आईटीबीपी में पहली बार महिलाओं की होगी भर्ती
govt to recruit women officers in ITBP for first time
govt to recruit women officers in ITBP for first time
govt to recruit women officers in ITBP for first time

नई दिल्ली। महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए सरकार ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस में महिलाओं की भर्ती करने का निर्णय लिया है। भारत-चीन सीमा से सटे नाथुला दर्रा जैसे चयनित जगहों पर महिलाओं को तैनात करने का फैसला लिया गया है।

आईटीबीपी वर्ष 1962 में अपनी स्थापना के बाद से चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा की 3,488 किलोमीटर के इलाके की सुरक्षा का कार्य कर रहा है। हिमालय पर्वत श्रृंखला से सटे बर्फीले ओर दुर्गम सीमांत पर काम के कठिन प्रकृति को देखते हुए इसमें महिला अधिकारियों को कभी भी शामिल नहीं किया गया।
सुरक्षा प्रतिष्ठान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘पहली बार आईटीबीपी में महिला आधिकारियों की भर्ती के लिए सरकार द्वारा एक सैद्धांतिक मंजूरी दी गयी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय इस संबंध में भर्ती नियमों में संशोधन के लिए जल्द ही एक आदेश जारी करेगा। ऐसी उम्मीद है कि यूपीएससी इस साल ही इन पदों के लिए विज्ञापन जारी करेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here