Home Chandigarh रामरहीम फिर विवादों में, भगवान विष्णु की वेशभूषा धारण करने पर केस दर्ज

रामरहीम फिर विवादों में, भगवान विष्णु की वेशभूषा धारण करने पर केस दर्ज

0
रामरहीम फिर विवादों में, भगवान विष्णु की वेशभूषा धारण करने पर केस दर्ज
guru rahim allegedly dresses up as lord vishnu, gets fir registered against him
guru rahim allegedly dresses up as lord vishnu, gets fir registered against  him
guru rahim allegedly dresses up as lord vishnu, gets fir registered against him

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत रामरहीम पर हिंदुओं की भावनाएं को ठेस पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई गई है। दरअसल, आल इंडिया हिंदू फेडरेशन के सदस्यों ने जीरकपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

फेडरेशन का कहना है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वॉयरल हुआ है, जिसमें बाबा भगवान विष्णु की वेशभूषा धारण किए हुए हैं। हालांकि, डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता पवन इंसा ने कहा है कि ऐसा कोई वीडियो नहीं बना है।

उल्लेखनीय है कि डेरा प्रमुख पहले भी सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह की वेशभूषा धारण करने के बाद विवादों में आ गए थे।

इसके बाद पंजाब का माहौल खराब हो गया था। पुलिस ने उनके खिलाफ सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया था।