Home Entertainment उम्र के 30वें पड़ाव पर बिंदास अभिनेता रणवीर सिंह

उम्र के 30वें पड़ाव पर बिंदास अभिनेता रणवीर सिंह

0
उम्र के 30वें पड़ाव पर बिंदास अभिनेता रणवीर सिंह
happy birthday : ranveer singh turns 30
happy birthday : ranveer singh turns 30
happy birthday : ranveer singh turns 30

मुंबई। बॉलीवुड में अपने मस्त और बिंदास अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह  अपना तीसवां जन्मदिन बनाएंगे। 5 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्मे रणवीर सिंह का बचपन में नाम रणवीर सिंह भवनानी था।

वहीं, रणवीर हमेशा से ही एक अच्छे अभिनेता बनना चाहते थे लेकिन  कॉलेज के दिनों में उन्हें लगा की अभिनय का ख्याल काफ़ी दूर की बात है और उन्होंने लेखन की ओर ही अपना लक्ष्य केंद्रित किया।

उन्होंने इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई करते वक्त ही अभिनय की ओर आकर्षित हुए और वापस भारत आकर उन्होंने मुख्य किरदारों के लिए हिन्दी फ़िल्म उद्योग में ऑडिशन देने शुरू किया।

वर्ष 2010 में रणवीर ने यश राज बैनर की नई फ़िल्म “बैंड बाजा बारात” के लिए ऑडिशन दिया जहां इस भूमिका को प्राप्त करने में वह सफल रहे। यह फिल्म रोमांस कॉमेडी शादियों के योजनाकारों पर आधारित थी।

इस फिल्म में रणवीर के साथ अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थी। इस फिल्म नें रणवीर को एक सफल बॉलीवुड अभिनेता के तौर पर देखा जाने लगा। रणवीर को अपनी इस भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ नए पुरुष अभिनेता के लिए “फ़िल्मफेयर पुरस्कार” से नवाजा गया।

वर्ष 2011 में रणवीर को एक ओर ब्रेक मिला और रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “लेडीज vs रिक्की” बेहल में अभिनय करके दर्शकों के साथ-साथ बडें-बडें फिल्म निर्माता के दिलों में एक अपनी अलग जगह बनाई।

उसके बाद अपने एक के बाद एक सफल फिल्म करने के बाद रणवीर ने फिल्म “लूटेरा”, “गोलियों की रासलीला रामलीला” जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए काफी तारीफें बटोरी।

फिल्म “गोलियों की रासलीला रामलीला” के लिए रणवीर को वर्ष 2013 में “बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स” से नवाजा जा चुका है और वर्ष 2014 में “सर्वश्रेष्ठ अभिनेता” के लिए “फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया”। वहीं वर्ष 2014 में फिल्म “गुंडे” में उनके टपोरी लुक को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया।

उसके बाद अभी हाल मे आई जोया अख्तर की फिल्म “दिल धड़कने दो” में नजर आए थे। रणवीर अपनी आगामी फिल्म “बाजीराव मस्तानी” में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के साथ काम कर रहे है। यह फिल्म वर्ष 2016 में पर्दें पर प्रदर्शित होगी।

गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को लेकर सुर्खियो में बने रहते है।