Home India City News संघ प्रचारक सोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, भतीजे ने दी मुखाग्नि

संघ प्रचारक सोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, भतीजे ने दी मुखाग्नि

0
संघ प्रचारक सोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, भतीजे ने दी मुखाग्नि
bjp and hindu leaders pays tribute to rss pracharak Sohan Singh
bjp and hindu leaders pays tribute to rss pracharak Sohan Singh
bjp and hindu leaders pays tribute to rss pracharak Sohan Singh

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सोहन सिंह का रविवार को  निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया । वह 92 वर्ष के थे।

मंत्रोच्चार के बीच उनके भतीजे धर्मदेव यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान सोहन सिंह के परिवारजनों सहित संघ परिवार एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता भी वहां मौजूद थे ।

सोहन सिंह के पौत्र विनय यादव ने बताया कि सिंह पिछले तीन महीने से बीमार थे  और एक महीने पहले उन्हे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। हाल मे वह झंडेवाला स्थित संघ कार्यालय केशवकुंज आ गये थे। जहा कल रात्रि दो बजकर चालीस मिनट पर उन्होने अंतिम सांस ली।

उनका जन्म 18 अक्टूबर 1923 को बुलंदशहर जिले हर्चना गांव में हुआ । 1943 वे वायुसेना के लिए चयनित हुए लेकिन उन्होंने नौकरी के बजाय राष्ट्रनिर्माण को प्राथमिकता दी और प्रचारक के रूप में संघ से जुड़ गये।

उनके भतीजे विनय ने कहा 2004 में खराब स्वास्थ्य के कारण संघ परिवार की ओर से उन्हें दायित्वमुक्त रखा गया। सोहन सिंह, संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अलावा कई महत्वूपर्ण दायित्वों पर रहे।

अंतिम संस्कार में शामिल हुए संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इन्द्रेश ने कहा कि सोहन जी का निधन संघ के लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमारे लिए अति महत्वूपर्ण थे।

पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि उनका जाना संघ परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनकी निस्वार्थ सेवा से हमें राष्ट्र की सेवा करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उनकी कृतियों को समझने के उदयपुर की यात्रा करनी चाहिए।

सोहन सिंह के अंतिम संस्कार में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर, विश्व हिन्दु परिषद के संरक्षक अशो​क सिंघल, संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी,केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन सहित करीब दो हजार व्यक्ति शामिल रहे।

मुख्यमंत्री राजे की ओर से सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र भेंट

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राजस्थान प्रांत के पूर्व प्रचारक सोहन सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है। रविवार शाम को नई दिल्ली में स्व. सिंह की अंतिम यात्रा के समय राजे की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने स्व. सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया।

उनकी अन्त्येष्टि में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सोहन सिंह ने अपने जीवन में देश सेवा को ही सर्वोपरि माना। उन्होंने संघ के आदर्शों और सिद्धान्तों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन हम सबके लिये अपूरणीय क्षति है। राजे ने दिवंगत की आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये परमपिता परमेश्वर से कामना की है।

स्वयंसेवक 6 को करेंगे श्रद्धासुमन अर्पित

झुंझुनू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के वरिष्ठ प्रचारक रहे सोहनसिंह का शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया। आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख राजेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को शाम सात बजे केशव आदर्श विद्या मंदिर में स्वयंसेवकों द्वारा उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालकर श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा।