Home Breaking देश भर में रंगों के पर्व होली की धूम, पीएम-राष्ट्रपति ने दिए शुभकामना संदेश

देश भर में रंगों के पर्व होली की धूम, पीएम-राष्ट्रपति ने दिए शुभकामना संदेश

0
देश भर में रंगों के पर्व होली की धूम, पीएम-राष्ट्रपति ने दिए शुभकामना संदेश
happy holi 2017 : pm modi, president pranab mukherjee wish people
happy holi 2017 : pm modi, president pranab mukherjee wish people
happy holi 2017 : pm modi, president pranab mukherjee wish people

नई दिल्ली। रंगों का पर्व होली सोमवार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के जरिए देशवासियों को शुभकामना संदेश देते हुए लिखा, ‘होली के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।’ उन्होंने रंगों के त्योहार पर खुशी और भाईचारा बढ़ाने की कामना की है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने होली के अवसर पर अपने ट्विटर संदेश में कहा, ‘देशवासियों को होली के पावन पर्व पर शुभकामनाएं।’ उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को एकजुट करता है। राष्ट्रपति ने इससे पहले रविवार को एक बयान में कहा, ‘होली के शुभ अवसर पर सभी नागरिकों को मेरी शुभकामनाएं।’

उन्होंने कहा, ‘वसंत के आगमन का प्रतीक यह पर्व सभी के लिए आशा, प्रसन्नता और कामनाओं की पूर्ति का अग्रदूत है। रंगों का यह त्योहार एकता के इंद्रधनुष में भारतीय संस्कृति के विविध रंगों का समुच्चय है।’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘इस दिन हमें जरूरतमंदों और वंचितों में खुशियां फैलाने का काम करना चाहिए। यह त्योहार सभी लोगों के बीच भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत करता है।’

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को ट्वीटर के जरिये अपना होली का संदेश दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘ आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी होली के अवसर पर ट्विटर के जरिए शुभकामना संदेश दिया है।