Home Haryana Ambala हरियाणा की पूरी सरकार साइकिल पर पहुंची विधानसभा

हरियाणा की पूरी सरकार साइकिल पर पहुंची विधानसभा

0
हरियाणा की पूरी सरकार साइकिल पर पहुंची विधानसभा
Haryana CM Manoharlal Khattar, ministers and MLAs arrived on bicycles to assembly
Haryana CM Manoharlal Khattar, ministers and MLAs arrived on bicycles to assembly
Haryana CM Manoharlal Khattar, ministers and MLAs arrived on bicycles to assembly

चंडीगढ़। हरियाणा की सरकार बुधवार को चण्डीगढ़ की सड़कों पर साईकिल की सवारी कर रही थी। सरकार को साईकिल पर देख सरकार की टोली भी पीछे-पीछे चल पड़ी।

कोेई साईकिल पर सरकार का साथ निभाना चाहता था। तो कोई रिक्शा खिंचने लगा। बरहाल सरकार ने साईकिल की सवारी क्या की, चण्डीगढ़ की जनता को एक अद्भूत नजारा देखने को मिल गया। सड़क पर आगे-आगे सरकार और पीछे-पीछे सरकार के सुरक्षाकर्मी साईकिल दौड़ा रहे थे।

कुछ ऐसा ही नजारा था बुधवार को विधानसभा मार्ग का। मुख्यमंत्री आवास से लेकर हरियाणा विधान सभा भवन तक सड़क पर हर तरफ माननीय लोग साईकिल की सवारी करते देखे गए।

दरअसल कुरूक्षेत्र के लाडवा से भाजपा विधायक पवन सैनी द्वारा पर्यावरण जागरूकता के लिए अपने क्षेत्र से विधान सभा तक साईकिल सवारी करने से पूरी भाजपा पार्टी प्रभावित नजर आई।

भाजपा ने मानसून सत्र के आखिरी दिन सभी विधायकों को साईकिल से सदन में पहुंचने का आदेश दे दिया। पार्टी के आदेश को अमली जामा पहनाने की जिम्मेदारी खुद सरकार के मुखिया मनोहरलाल खट्टर ने उठा रखी थी।

मुख्यमंत्री स्वयं अपने आवास से विधान सभा तक साईकिल की सवारी करते हुए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व टोहाना विधायक सुभाष बराला भी थे।

भाजपा विधायकों के साथ ही पूरी खट्टर सरकार साईकिल से विधान सभा पहुंची। इसमें क्या कैबिनेट मंत्री, क्या राज्यमंत्री सभी भारी भरकम सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार कर साईकिल पर सवार थे।

इसमें सबसे आकर्षण का केन्द्र मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा रहे। श्याम सिंह राणा रिक्शा चलाकर विधान सभा पहुंचे। इन दौरान उनकी सवारी बनने का सौभाग्य मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा को प्राप्त हुआ।

सत्ता पक्ष केे लोग ही नहीं कांग्रेस के विधायक भी पर्यावरण की जागरूकता के लिए चार पहिया वाहनों का परित्याग करते दिखे। पूर्व शिक्षा मंत्री व कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल व कांग्रेस विधायक शकुंतला खट्टक बुलेट से विधान सभा भवन पहुंची।

भाजपा नेताओं ने लाडवा से पार्टी विधायक पवन सैनी से प्रेरणा लेने के बाद यह निर्णय लिया है। चण्डीगढ़ में 26 अगस्त से प्रारम्भ हुए विधान सभा के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए कुरूक्षेत्र के लाडवा से विधायक पवन सैनी साईकिल से पहुंचे थे।

कुरूक्षेत्र के लाडवा से विधानसभा तक की 80 किलोमीटर की दूरी पवन सैनी ने साईकिल से ही तय किया था। पवन सैनी के इस कार्य की सभी लोगों ने खुब प्रशंसा की थी।

गौरतलब है कि कुरूक्षेत्र के लाडवा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पवन सैनी इन दिनों पर्यावरण की रक्षा के लिए अलग प्रकार की अलख जगाए हुए हैं।

विधायक सैनी प्रतिदिन अपने क्षेत्र में जनता से साईकिल की सवारी करके जा रहे हैं। इसकेे पीछे उनका कहना है कि वाहनों से निकलने वाले धुएं से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। ऐसी स्थिति में साईकिल ही ऐसी सवारी है। जिसका उपयोग कर पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है।

साईकिल की सवारी के अनेक फायदें भी हैं। एक तो यह पर्यावरण फ्रेंडली है। दूसरी इसका उपयोग करने से व्यक्ति का स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है।