Home Haryana Ambala कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर की सुरक्षा बढ़ाएगी हरियाणा सरकार

कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर की सुरक्षा बढ़ाएगी हरियाणा सरकार

0
कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर की सुरक्षा बढ़ाएगी हरियाणा सरकार

khatt

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के बीच छिड़े घमासान के बीच प्रदेश सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी कर ली है।

सरकार ने यह फैसला बीती छह अक्तूबर को नई दिल्ली में राहुल गांधी की यात्रा समाप्ती के समय हुए हंगामे के बाद लिया है।

तंवर के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने दिल्ली में उनके साथ मुलाकात की थी।

अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को आज मौखिक रूप से अशोक तंवर की सुरक्षा का रिव्यू करने का निर्देश दिया है।

वर्तमान में उनकी सुरक्षा के लिए एक सब-इंस्पेक्टर तैनात है। सरकार तंवर को चार अन्य सुरक्षा गार्ड दिए जाने पर विचार कर रही है। हालांकि इस बारे अभी तक अधिकारिक आदेश जारी नहीं हुए हैं।

सीएम जब तंवर से मुलाकात करने गए थे तो उस समय भी तंवर के सुरक्षा गार्ड ने सीएम से सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया था, जिसे स्वीकार किया जा रहा है।

तंवर की अस्पताल से छुट्टी, पहुंचे घर

दिल्ली के गंगाराम अस्पताल से छुट्टी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर नई दिल्ली के नॉर्थ ऐवन्यू स्थित अपने सरकारी फ्लैट पर आ चुके हैं।

सीएम मनोहर लाल खट्टर, पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरवीर सिंह, विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा तथा आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद भी उनसे मुलाकात कर चुके हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुलदीप सोनी के अनुसार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर का स्वास्थ्य अब ठीक है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वह जल्द ही प्रदेश का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

https://www.sabguru.com/supporters-bhupinder-singh-hooda-clashed-supporters-ashok-tanwar-rahul-gandhis-rally/