Home Breaking चाकू दिखाकर नाबालिग छात्रा के साथ चार युवकों ने किया रेप

चाकू दिखाकर नाबालिग छात्रा के साथ चार युवकों ने किया रेप

0
चाकू दिखाकर नाबालिग छात्रा के साथ चार युवकों ने किया रेप
minor schoolgirl gangraped by four youth in gumla
minor schoolgirl gangraped by four youth in gumla
minor schoolgirl gangraped by four youth in gumla

गुमला। चाकू दिखाकर 15 वर्षीय एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ मंगलवार को चार युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता बसिया थाना क्षेत्र के सिसकारी विद्यालय की 9वीं कक्षा की छात्रा है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बसिया थाना क्षेत्र के बड़लोया जेगो गांव निवासी सुखु उरांव की 15 वर्षीय पुत्री सोमवार को जुरा गांव निवासी अपनी मौसी पुरभुस देवी के यहां दशहरा मनाने आई थी।

मंगलवार शाम पीड़िता अपनी छोटी बहन और दो मौसेरी बहनों के साथ दुम्बो मेला देखकर वापस जुरा गांव लौट रही थी। इस क्रम में चार युवक पीड़िता को उठाकर जुरा पतरा की ओर ले गए और उसका दुपट्टा मुंह में ठूंसकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

जब घटना की सूचना उसकी छोटी बहन ने परिजनों को दी तो उसकी खोजबीन होने लगी। इसके बाद परिजन घटनास्थल पर से पीड़िता को उठाकर जुरा ले गए। इसके बाद बुधवार की सुबह पीड़िता और उसके परिजन भरनो थाना पहुंचे।

थाने में पीड़िता के बयान पर जुरा नगड़ी गांव निवासी छेला उरांव, सूरज उरांव और दो अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढें
क्राइम की और न्यूज पढने के लिए यहां क्लीक करें

https://www.sabguru.com/teenage-girl-abducted-and-gangraped-by-two-youth-in-bareilly/

https://www.sabguru.com/woman-drugged-raped-two-jaipur/

https://www.sabguru.com/bhopal-woman-raped-by-jodhpur-man-on-pretext-of-marriage/