Home Haryana Ambala हरियाणा पंचायत चुनाव : 8981 मतदान केन्द्रों पर होगा प्रथम चरण का चुनाव

हरियाणा पंचायत चुनाव : 8981 मतदान केन्द्रों पर होगा प्रथम चरण का चुनाव

0
हरियाणा पंचायत चुनाव : 8981 मतदान केन्द्रों पर होगा प्रथम चरण का चुनाव
Haryana panchayat polls : first phase january 10 on 8981 polling booth
Haryana panchayat polls : first phase january 10 on 8981 polling booth
Haryana panchayat polls : first phase january 10 on 8981 polling booth

चंडीगढ़। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने 10 जनवरी, 2016 को करवाए जा रहे पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के चुनाव निष्पक्ष, स्वतन्त्र एवं पारदर्शी ढंग से करवाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण के दौरान 8981 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं और इस दौरान 4659922 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को प्रथम चरण में पंचों की कुल 26248 सीटें हैं जिसमें से 9951 सीटों के लिए 21887 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

इसी प्रकार सरपंच की कुल 2583 सीटें हैं जिसमें से 2488 सीटों के लिए 10829 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पंचायत समिति की कुल 1221 सीटों में से 1174 सीटों पर 4683 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि जिला परिषद की 416 सीटों में से 414 सीटों पर 3263 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

शर्मा ने बताया कि मतदान केन्द्रों पर मतदान के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति एवं समुचित पेयजल व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए बिजली व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागों द्वारा पर्याप्त संख्या में फील्ड अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।

वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों पर फस्र्ट ऐड, पेयजल, शैल्टर, रैम्प व शौचालय जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में सुरक्षाकर्मियों के अलावा एक लाख 7 हजार 675 कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। इसके अलावा 1256 सुपरवाइजर, 1065 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और चुनावी खर्च पर्यवेक्षक व सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया की मुख्यालय से भी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। मतदान के दिन किसी भी प्रकार के समवर्ती हस्तक्षेप व किसी अन्य प्रकार की रूकावट को तुरंत दूर करने के लिए मुख्यालय व जिला स्तर तक एक उत्तम संचार योजना संचालित रहेगी। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

शर्मा ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान में बिना किसी भय के बढ़- चढक़र भाग लें। पंचायती चुनावों में कुल 1 करोड़ 10 लाख 9 हजार 317 मतदाताओं के भाग लेने की संभावना है, जिनमें 59 लाख 4 हजार 696 पुरुष तथा 51 लाख 4621 महिला मतदाता शामिल हैं।