Home Chandigarh बेटी से छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी, मनचले ने मां को किया लहुलुहान

बेटी से छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी, मनचले ने मां को किया लहुलुहान

0
बेटी से छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी, मनचले ने मां को किया लहुलुहान
boy deadly attacks on girl and mother in chandigarh
boy deadly attacks on girl and mother in chandigarh
boy deadly attacks on girl and mother in chandigarh

चंडीगढ़। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक महिला के घर पर घुस गया और महिला पर अचानक चाकुओं से हमला फरार हो गया।

घर के अन्य सदस्यों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत सैक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां वह उपचाराधीन है। सैक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामदरबार फेज-2 निवासी नीना पूरी (50) के घर सुबह करीब 7.30 बजे डेरा बस्सी के प्रेम नगर निवासी विनोद अचानक घुस आया और आते ही उसने नीना की गर्दन पर चाकुओं से हमला कर दिया। यह देख किसी ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गया था।

पुलिस को दिए ब्यानों में घायल महिला ने बताया कि विनोद उसकी बेटी से छेड़छाड़ करता था। इसके लिए उसको कई बार मना भी किया, लेकिन वह बाज नहीं आता था। उसने पहले भी कई बार महिला से बदतमीजी की है।

सैक्टर-31 थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आई.पी.सी की धारा-307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उनका कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापमारी जारी है, जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।