Home Haryana Ambala मनचलों की धुनाई करने वाली दोनों बहनें होंगी सम्मानित

मनचलों की धुनाई करने वाली दोनों बहनें होंगी सम्मानित

0
haryana two sisters awarded who beaten  boy in bus
haryana two sisters awarded who beaten boy in bus

रोहतक/जींद। चलती बस में मनचलों की धुनाई करने वाली रोहतक जिले की बहादुर बेटियों को सर्व जातीय दाड़न खाप पालवा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित करेगी। बहादुर बेटी आरती तथा पूजा और उनके परिवार से मिलकर कार्यक्रम का समय लिया जाएगा। दोनों बहनें रोहतक के आईसी कॉलेज की बीसीए फाइनल की छात्रा हैं।

दोनों बहनों ने समाज की लड़कियों को भी संदेश देने का काम किया है। यह जानकारी खाप के प्रधान एडवोकेट सतपाल श्योकंद ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ रहीं छेड़छाड़ तथा बलात्कार की घटनाओं ने बेटियों का मनोबल गिरा दिया था लेकिन यह घटना अन्य बेटियों के लिये मिसाल बन गई है। इन पर समाज को गर्व है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मनचलों की धुनाई करने वाली सोनीपत के  थाना गांव की दो बहनों पूजा और आरती को आगामी गणतंत्र दिवस पर  नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की आज घोषणा की है।

वे बस से घर जा रही थीं.तभी रास्ते में तीन मनचलों ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी जो रोहतक बस अड्डे से ही उनके साथ बस में चढ़ गए थे। विरोध करने पर लड़के मारपीट पर उतारू हो गये। इस पर दोनों बहनों ने हिम्मत का परिचय देते हुए मनचलों की ऐसी धुनाई की कि तीनों भाग खड़े हुए। तीनों आरोपियों दीपक. कुलदीप और मोहित को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here