Home Breaking हर्षिता दहिया हत्याकांड में दिनेश के कबूलनामे से संतुष्ट नहीं है पुलिस

हर्षिता दहिया हत्याकांड में दिनेश के कबूलनामे से संतुष्ट नहीं है पुलिस

0
हर्षिता दहिया हत्याकांड में दिनेश के कबूलनामे से संतुष्ट नहीं है पुलिस
Haryanvi singer Harshita Dahiya's murder case solved, brother-in-law admits to killing her
Haryanvi singer Harshita Dahiya’s murder case solved, brother-in-law admits to killing her

पानीपत। हरियाणवी गायिका व डांसर हर्षिता दहिया की हत्या करने का कथित आरोपित कुख्यात अपराधी दिनेश पानीपत पुलिस को गुमराह कर रहा है। कुख्यात दिनेश पुलिस रिमांड के दौरान हरियाणवीं गायिका व डांसर हर्षिता के हत्या करने वाले अपने चार चेलों के नाम व संभावित ठिकानों के बारे में सही जानकारी नहीं दे रहा है।

गौरतलब है कि मंगलवार को पानीपत के गांव चरमाडा के पास कार सवार बदमाशों ने हरियाणवीं गायिका व डांसर हर्षिता दहिया की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी थी।

हरियाणवी गायिका व डांसर हर्षिता दहिया की बहन लता ने हर्षिता की हत्या करवाने का आरोप अपने पति कुख्यात अपराधी दिनेश पर लगाया था। पानीपत पुलिस ने वीरवार को हत्या, दुष्कर्म समेत 12 आपराधिक मामलों में आरोपित कुख्यात गैंगस्टर दिनेश को प्रोटेक्शन रिमांड पर हरियाणा की झज्जर जेल से लाकर पानीपत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया था। पुलिस का पक्ष जानने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कुख्यात दिनेश को चार दिन के रिमांड पर पानीपत पुलिस को सौंप दिया था।

पुलिस की पूछताछ में कुख्यात अपराधी दिनेश ने हरियाणवीं गायिका व डांसर हर्षिता दहिया की हत्या कराने का अपराध कबूल किया था। पानीपत पुलिस के कप्तान राहुल शर्मा ने प्रेस से बातचीत में दावा किया था कि दिनेश ने हर्षिता के साथ दुष्कर्म किया था।

इस केस में हर्षिता की मां प्रेमो देवी गवाह थी, प्रेमो की गवाही न हो इसके चलते कुख्यात दिनेश ने प्रेमो की हत्या करवाई थी। वहीं प्रेमो की हत्या के केस में उसकी पुत्री हर्षिता गवाह थी।

हर्षिता अपनी मां प्रेमो की हत्या में गवाही न दे इसके लिए कुख्यात दिनेश ने अपने चार गुर्गों से हर्षिता की पानीपत जिला में गांव चमराडा में हर्षिता की हत्या करवाई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार हरियाणवीं गायिका व डांसर हर्षिता दहिया की हत्या कराने के कथित आरोपित दिनेश रिमांड के दौरान पानीपत पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा है।

दिनेश पुलिस के साथ हर्षिता की हत्या के केस को लेकर सहयोग नहीं कर रहा है। हर्षिता की हत्या करने वाले जिन चार लोगों की जानकारी कुख्यात दिनेश दे रहा है, वहीं कुख्यात दिनेश, हरियाणवीं गायिका व डांसर हर्षिता दहिया की हत्या करने वाले अपने चार गुर्गों की सही जानकारी पुलिस को नहीं दे रहा है। इधर, पानीपत पुलिस हरियाणवीं गायिका व डांसर हर्षिता दहिया की हत्या करने वाले कुख्यात दिनेश के चार गुर्गों की तलाश में जुटी हुई है।

https://www.sabguru.com/harinavin-singer-harshitra-dahiya-shot-dead-in-panipat-village/

https://www.sabguru.com/my-husband-killed-harshita-alleges-haryanvi-singer-harshita-dahiyas-sister/