Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
मेहनत करने में विश्वास रखती है, अभिनेत्री राशि खन्ना – Sabguru News
Home Entertainment मेहनत करने में विश्वास रखती है, अभिनेत्री राशि खन्ना

मेहनत करने में विश्वास रखती है, अभिनेत्री राशि खन्ना

0
मेहनत करने में विश्वास रखती है, अभिनेत्री राशि खन्ना
have no strategy to choose films : raashi khanna
have no strategy to choose films : raashi khanna
have no strategy to choose films : raashi khanna

चेन्नई। दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री राशि खन्ना ने कहा कि फिल्मों का चुनाव करने से पहले विचार नहीं करती। कहानी सुनकर फिल्मों का चयन करती हूं।

राशि ने बताया,”कोई फायदा नहीं आप किस तरह की रणनीति बना रहे हैं, जब तक फिल्म की कहानी ठीक नहीं है। सब कुछ गड़बड़ ही होगा।

राशि ने कहा,”यदि मैं किसी के साथ काम करना चाहती हूं तो उन्हें सबसे पहले मुझे अपनी फिल्म में लेने की इच्छा होनी चाहिए। मैं केवल मेहनत करने में विश्वास करती हूं। मैं अपना सर्वोत्तम देने की कोशिश करती हूं।

राशि ने तेलुगू फिल्म में अपना करियर एक छोटी फिल्म ‘ऊहालू गुसागुसालाडे‘ से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘जोरू‘, ‘जिल‘ और आगामी फिल्म ‘बंगाल टाइगर‘ में काम किया है। उनके कैरियर में अभी तक ‘बंगाल टाइगर‘ सबसे बड़ी फिल्म है।

वह कहती हैं, ”मैं बड़े कलाकारों को देखकर अभिभूत नहीं होती। हां, थोड़ा बहुत होती हूं, जब उनसे पहली बार मिलती हूं। लेकिन काम शुरू करने के बाद नहीं। क्योंकि मेरा अभिनय अधिक महत्वपूर्ण है। मेरी प्राथमिकता अभिनय करना है और जब निर्देशक ‘एक्शन‘ बोलता है तो मैं अपने किरदार में डूब जाती हूं।

राशि ने बताया कि मेरी आगामी फिल्म ‘बंगाल टाइगर‘ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here