Home Headlines हजारीबाग : दलित महिला के साथ जंगल में रेप, मामला दर्ज

हजारीबाग : दलित महिला के साथ जंगल में रेप, मामला दर्ज

0
हजारीबाग : दलित महिला के साथ जंगल में रेप, मामला दर्ज
hazaribagh: Dalit woman raped in jungle
hazaribagh: Dalit woman raped in jungle
hazaribagh: Dalit woman raped in jungle

हजारीबाग। पदमा के घियाही जंगल में शुक्रवार को एक दलित महिला सुगिया देवी (परिवर्तित नाम) के साथ दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में स्थानीय थाने में महिला के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को पदमा गांव की तीन महिलाएं सूखी लकड़ी चुनने जंगल गई थी। जंगल में महिलाओं को देख कर आरोपी सलीम राय ने दो वृद्ध महिलाओं बेंदिया देवी एवं मोसोमात फूलवा को मारपीट कर भगा दिया। इसी का फायदा उठा कर आरोपी पीड़िता को उठाकर दूर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

वहां से गांव पहुुंची महिलाओं ने मामले की जानकारी गांव के लोगों को दी। इसके बाद गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे और पदमा थाने को इसकी सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही पदमा थाना के भगवान सिंह दलबल के साथ वहां पहुंचे।

इसके बाद पदमा थाना प्रभारी ने आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन आरोपी फरार है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। पदमा के ग्रामीणों ने थाना प्रभारी बिरेन्द्र हांसदा से जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।