Home Breaking राजस्थान में लू के हालात बरकरार, श्रीगंगानगर में तापमान 48.3 डिग्री

राजस्थान में लू के हालात बरकरार, श्रीगंगानगर में तापमान 48.3 डिग्री

0
राजस्थान में लू के हालात बरकरार, श्रीगंगानगर में तापमान 48.3 डिग्री
heat waves continue in rajasthan
heat waves continue in rajasthan
heat waves continue in rajasthan

जयपुर। राजस्थान में लू के हालात लगातार बने हुए हैं और श्रीगंगानगर में शनिवार को तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि चुरू में तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया। कोटा का तापमान 47.2 डिग्री और पिलानी का तापमान 47.1 डिग्री दर्ज किया गया।

राज्य की राजधानी जयपुर में तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से तीन डिग्री ऊपर है। जबकि न्यूनतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि औसत से पांच डिग्री अधिक है। सीमावर्ती बाड़मेर में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में कम से कम अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर लू के गंभीर हालात बने रह सकते हैं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वी राजस्थान के दूरवर्ती स्थानों में बारिश या आंधी-तूफान आ सकते हैं, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा, और राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान लू या भयानक लू के हालात बने रह सकते हैं।

इस बीच जयपुर के चिड़ियाघर में जानवरों को ठंडक पहुंचाने के लिए अधिकारियों ने कूलर लगा रखे हैं और जानवरों के लिए अधिक छत के बंदोबस्त किए हैं। कुछ पिंजरों में पानी छिड़कने के बंदोबस्त भी किए गए हैं।