Home Headlines खूबसूरत महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने वाला पुजारी अरेस्ट

खूबसूरत महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने वाला पुजारी अरेस्ट

0
खूबसूरत महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने वाला पुजारी अरेस्ट
priest arrested for making video and photo of women devotees in kanpur
priest arrested for making video and photo of women devotees in kanpur
priest arrested for making video and photo of women devotees in kanpur

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के आनंदेश्वर धाम मंदिर में महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने वाले पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आस्था का ढोंग करने वाला यह पुजारी मंदिर में महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाता था। पुलिस पुजारी के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कर रही है।

क्राइम न्यूज के लिए यहां क्लीक करें
प्रेम कहानी का दुखद अंत : प्रेमी को ससुर ने मार डाला, प्रेमिका ने की सुसाइड

परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर में माता वैभव लक्ष्मी का भी मंदिर है। इसका पुजारी जितेंद्र मंदिर में दर्शन करने वाली महिलाओं का पूजा करते समय अश्लील वीडियो बनाता था।

शनिवार को वीडियो बनाते समय महिला के पति विजय ने उसे देख लिया। इसके बाद विजय के शोर मचाने पर लोगों ने पुजारी को पकड़ लिया। पुलिस ने शिकायत पर पुजारी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी जितेंद्र के मोबाइल में कई महिलाओं के वीडियो और फोटो मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।