Home Breaking 18 घंटे के जाम में राहत के अवतार बनकर जुटे रहे संघ के स्वयंसेवक

18 घंटे के जाम में राहत के अवतार बनकर जुटे रहे संघ के स्वयंसेवक

0
18 घंटे के जाम में राहत के अवतार बनकर जुटे रहे संघ के स्वयंसेवक
जाम में फंसे लोगों तक बिस्कुट आदि खाद्य सामग्री वितरित करते संघ के स्वयंसेवक।
jam
जाम में फंसे लोगों तक बिस्कुट आदि खाद्य सामग्री वितरित करते संघ के स्वयंसेवक।

नई दिल्ली। एनसीआर के गुड़गांव में पिछले 18 घंटों से जाम लगा रहा। इस दौरान हजारों वाहन फंसे रहे। भारी बारिश के कारण लगे इस जाम में के कारण हीरो होंडा चौक बुरी तरह प्रभावित रहा। इस जाम के लिए हरियाणा और दिल्ली के मुख्यमंत्री एक दूसरे को दोषी ठहराते रहे हैं।

इस मुश्किल और समस्या की घडी में एक बार फीर आरएसएस के स्वयंसेवक राहत के अवतार बनकर पहुंच गए। जाम के कारण सवारियों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, गाड़ियों में माताएं, बहनें और बच्चे भी भूखे थे, पीने का पानी तक समाप्त हो गया था।

jam
जाम में फंसे वाहनों को निकालने में मदद करते संघ के स्वयंसेवक।

इस विकट हालात की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के आस पास रहने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता मदद के लिए फौरन दौड पडे।

स्वयसेवकों ने अपने स्तर पर शुक्रवार सुबह से ही जाम में फंसे लोगों को खाने पीने की वस्तुएं, दवाईयां एवं आवश्यकता की अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई। स्वयसेवकों ने जाम खुलवाने में भी प्रशासन की हर संभव मदद की।

खट्टर सिसोदिया के ट्वीट बने ट्विटर पर चर्चा का विषय

गुरुग्राम में जाम को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच ट्वीट जंग इस माइक्रोब्लागिंग साइट पर चर्चा का विषय बन गई है।

शुक्रवार सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ट्वीट किया, “इसके (जाम) बारे में सीएम केजरीवाल से सवाल किया जाना चाहिए। हम केजरीवाल के असहयोगी रवैए से परेशान हैं।”

वहीं खट्टर के आरोपों पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पलटवार करते हुए ट्वीट किया, “गुड़गांव का नाम गुरुग्राम रखने से विकास नहीं होता। विकास के लिए योजनाएं बनाना और उनपर अमल करना ज़रूरी होता है। जुमलों से जाम नहीं खुलेगा।”

इसके बाद तो गुरुग्राम को लेकर घमासान ही मच गया। इस पर लोगों ने इतनी चर्चा की कि ‘गुरुग्राम’ ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा। गुड़गांव की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर पोस्टबाजी चल रही है। लोग इसे ‘गुरुजाम’ कह रहे हैं।