Home Breaking कोटा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, थाने में बवाल

कोटा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, थाने में बवाल

0
कोटा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, थाने में बवाल
high drama at kota after clash between cops, bjp youth morcha
high drama at kota after clash between cops, bjp youth morcha
high drama at kota after clash between cops, bjp youth morcha

कोटा। पुलिस द्वारा चालान काटने को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कोटा के महावीर नगर थाना इलाके में थाने के बाहर भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने कई बार बल प्रयोग किया। यह पूरा हंगामा रामगंज मंडी विधायक चंद्रकांता मेघवाल के नरेन्द्र मेघवाल और एसएचओ के बीच हुए विवाद के बाद उपजा। हंगामे के चलते आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने महावीर नगर थाने का घेराव किया।

इस दौरान थाने पर पथराव भी हुआ। वहीं पुलिस ने भी बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ने का प्रयास किया। घटना के बाद विधायक चंद्रकांता मेघवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय और महापौर महेश विजय समेत भाजपा के कई विधायक लंबे समय तक थाने पर डटे रहे।

https://www.sabguru.com/bjp-workers-set-fire-petrol-pump-kota/